पिछले दो सप्ताह से बढ़ी ठंड, कोहरा व गलन ने लोगों
को परेशान कर दिया, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
जगह-जगह लोग ठंड से ठिठुरते नजर आते हैं, इसके बावजूद बस स्टैंड को छोड़कर
कहीं पर भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है।
नगर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर
अलाव जलवाने की सख्त जरूरत है, पर जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
ठंड से पीड़ित लोगोें ने डीएम से अलाव जलवाने की गुहार लगवाई।
नगरपालिका---
सुबह
6 बजे। मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पालिका के पास अलाव
जलाने वाला स्थान खाली पड़ा था। वहीं कुछ दूरी पर लोग ठंड से ठिठुरते नजर
आए। आसपास के लोगोें का कहना है कि ठंड बढ़ती ही जा रही, पर पालिका अलाव
नहीं जलवा रही, जबकि अलाव जलवाने की जिम्मेदारी पालिका की बनती है।
हरदोई रोड---
सुबह
6:15 बजे। पिछले वर्ष गेस्ट हाउस पर अलाव जलाया गया, पर अबकी उस जगह पर
अलाव जलवाने की जरूरत ही नहीं समझी जा रही, जिससे लोग मजबूरन कूड़ा जलाकर
ताप रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि अलाव जलने से उन्हें काफी हद
तक राहत मिलती है और अलाव न जलने पर ठंड का सामना करना पड़ता है।
स्टेशन रोड---
सुबह
6.30 बजे। स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर के पास अलाव को लकड़ी व भूसी तो
डलवा दी गई, पर पिछले तीन दिनों से उसे जलाने की जरूरत नहीं समझी गई। इसी
तरह से नगर के तमाम स्थानों पर अलाव अभी तक नहीं जलवाए गए हैं। अलाव के
नाम पर केवल धान की भूसी डाली गई है।
रैन बसेरा के पास---
सुबह
6.145 बजे। तहसीलदार आवास के पास रैन बसेरा के आसपास थोड़ी सी भूसी डालकर
सुलगाई जा रही है, पर यह भूसी भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी,
जिससे लोग कांपते नजर आए। यही हाल बस स्टैंड स्थित पुलिस बूथ पर भी दिखाई
पड़ रहा है। बस स्टैंड पर कही भी अलाव नहीं जल रहा है।