फोटो- 1- बाथरूम का दरवाजा तोड़ते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी सेवानिवृत्त सिपाही ने घर के गेट के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस से बचने के लिए सेवानिवृत्त सिपाही घर के बाथरूम में छिप गया। पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकलवाकर कमरे की तलाशी ली तो दो तमंचे भी बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी रतनबाबू गुप्ता परिवहन विभाग में सिपाही थे। कई वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रतनबाबू गुप्ता की पत्नी का निधन हो चुका है। उनके साथ एक पुत्र रहता है। गुरुवार रात साढ़े दस बजे रतनबाबू गुप्ता ने अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर से छह फायर हवा में कर दिए। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गई तो शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक अजीम खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के आने पर रतनबाबू गुप्ता घर में बाथरूम में छिप गए। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर शस्त्र अनिधियम का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस, चार खोखा बरामद हुए हैं।
हरदोई में रतनबाबू गुप्ता से जानकारी लेते उपनिरीक्षक अजीम खां। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो- 3- घर से बरामद तमंचे।- फोटो : HARDOI