फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था का किया शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो-43- एफसीआई गोदाम से ट्रक को झंडी दिखाकर सिंगल स्टेज सप्लाई व्यवस्था का शुभारंभ करते एसएफसी के - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में राशन वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लागू की गई सिंगल स्टेप आपूर्ति व्यवस्था का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। एसएफसी के जिला प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ट्रक को कोटेदार के यहां माल आपूर्ति के लिए रवाना किया। इस व्यवस्था से राशन की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में राशन वितरण व आपूर्ति प्रणाली में बड़ा बदलाव कर नई व्यवस्था लागू कर दी है। अभी तक राशन बफर गोदाम (मुख्य भंडारण गोदाम) से ठेकेदारों के माध्यम से ब्लॉक गोदाम पहुंचाया जाता था। ब्लॉकों से कोटेदार माल का उठान कर उसे गोदाम तक ले जाते थे। नई व्यवस्था के तहत अब ब्लॉक गोदामों की भूमिका समाप्त कर दी गई है।
अब ठेकेदार के माध्यम से सीधे बफर गोदाम से राशन कोटे की दुकान तक पहुंचाया जाएगा। जनपद में पहले चरण में इसके लिए शहर की दुकानों को शामिल किया गया है। शुक्रवार को आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने एफसीआई पहुंच कर नई प्रकिया का शुभारंभ किया। जिला प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 49 उचित दर की दुकानें हैं। जल्द ही पूरे जनपद में ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें