फोटो-18- डाक बंगले के सामने तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर सिल्ट निकालती पोकलैंड। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आंबेडकर पार्क के निकट तालाब की सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। पालिका के जिम्मेदार तालाब के सुंदरीकरण का काम तेजी से कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो सिल्ट सफाई के बाद तालाब में पाथ-वे का निर्माण कराया जाएगा।
आंबेडकर पार्क के निकट पोकलैंड मशीन से तालाब की खुदाई की जा रही है। सिल्ट को बाहर निकाला जा रहा है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला का कहना है कि सिल्ट साफ करने के बाद चारों ओर पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही चहारदीवारी का भी निर्माण होगा। तालाब में तैरने वाला फव्वारा भी लगाया जाएगा। ईओ का कहना है कि तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द तालाब को मॉडल के रूप में विकसित कर शहर के लोगों को सौगात दी जाएगी।