फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दस दिन से एक्सरे के लिए भटक रहे बीमार

Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। इसे जिम्मेदारों की अनदेखी कहें या फिर स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़, दस दिन से बीमार एक्सरे के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भटक रहे हैं। उनका एक्सरे नहीं हो पा रहा। उन्हें डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) गुम होने की जानकारी देकर लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एक्सरे मशीन लगी है। विभाग ने इसकी सुविधा भी टीबी रोगियों सहित अन्य को उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की है। सामान्य दिनों में यहां औसतन 10-12 एक्सरे प्रतिदिन होते थे लेकिन, 20 जनवरी को एक्सरे की ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उपयोग में आने वाला उपकरण डीएससी और सिम गुम हो गया। जिसके बाद से एक्सरे नहीं किए जा रहे हैं। लोग आते हैं लेकिन, उन्हें वापस कर दिया जा रहा है। जिससे एक्सरे के लिए लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है और इससे उनका खर्चा भी बढ़ रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया है कि डीएससी 20 जनवरी को चोरी हो गया था। जिससे एक्सरे की ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं मिलना बंद हो गई हैं। डीएससी चोरी होने व एक्सरे न हो पाने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें