फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी चावल मिल में आग, बड़े पैमाने पर नुकसान

विज्ञापन
मिल में लगी आग बुझाते अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ रोड पर स्थित एक राइस मिल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मिल की कई मशीनें, जेनरेटर और भारी मात्रा में धान जला है।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ चुंगी निवासी निधीश जैन की लखनऊ रोड पर सनमति उद्योग नाम से राइस मिल है। रविवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। मिल में मौजूद कर्मचारियों को पहले तो आग लगने का पता ही नहीं चला।
जैसे ही आग तेज हुई वैसे ही मिल में खलबली मच गई। मिल के कर्मचारियों ने मालिक निधीश जैन को घटना की सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मिल में आग लगने की जानकारी पर तीन अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर लगभग एक घंटे बाद आग को शांत कर दिया। घटना में हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर निधीश जैन ने बताया कि ऐसे आंकलन कर पाना मुश्किल है।
उन्होंने बताया कि कई मशीनें जल गईं हैं, लेकिन यह विशेषज्ञ ही बता पाएंगे कि मशीन मरम्मत योग्य बचीं या नहीं। बड़ी संख्या में धान भरी बोरियां भी आग की जद में आईं हैं, लेकिन जब बोरियों को हटाकर दिखवाया जाएगा तभी स्पष्ट आंकलन हो पाएगा।
गनीमत रही नहीं था सरकारी धान
सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले धान को कुटाई के लिए चावल मिलों में भेजा जाता है। गनीमत यह रही कि जिस मिल में आग लगी, वहां सरकारी खरीद का धान नहीं था। निधीश जैन ने बताया कि जो धान जला है, वह उनका निजी है और सरकारी धान मिल में नहीं है।

फोटो- 9- आग लगने से जला मिल में लगा जनरेटर। संवाद- फोटो : HARDOI

आग में जलीं धान भरी बोरियां। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें