फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर और वैन की टक्कर में दुकानदार की मौत

Fri, 23 Feb 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र में जतुली पुलिया के पास वैन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। घटना में वैन चालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के कोरिगवां निवासी धर्मपाल (25) परचून की दुकान चलाने के साथ ही ब्रेड की सप्लाई भी करता था। गुरुवार रात ब्रेड की सप्लाई कर वैन से वापस घर जा रहा था। हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से वैन की टक्कर हो गई। घटना में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने धर्मपाल के परिजनों को सूचना दी और उसे एंबुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही धर्मपाल की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि वैन में एक और युवक सवार था, लेकिन वह अपने परिजनों के साथ प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें