फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के निकट बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नघेटा पश्चिमी निवासी मोहम्मद हनीफ (60) की साइकिल की दुकान पुलिस लाइन के निकट है।
रविवार शाम लगभग सात बजे वह दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। पुलिस लाइन के निकट बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सक ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हनीफ के दो पुत्र लईक और अतीक सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि साथ में रहने वाला एक पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। उनकी दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें