फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकल गए 3 लाख 25 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मीरनगर अजिगवां गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में एटीएम के जरिये सवा तीन लाख की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मीरनगर अजिगवां गांव निवासी गीता देवी पत्नी विमलेश कुमार ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि नगर स्थित एक बैंक में उसका बचत खाता संचालित है।
छह अक्तूबर को उसने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद आठ अक्तूबर व 19 अक्तूबर को उसके खाते से किसी ने एटीएम के जरिये तीन लाख 25 हजार 177 रुपये निकाल लिए, जबकि एटीएम उसके पास ही रहा।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें