फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों व साड़ी की दुकान में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से एक घंटे में आग बुझाई। लेकिन तब तक लाखों के कपड़े और साड़ियां जल गईं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पुनीत गुप्ता की कस्बे में स्टेशन रोड पर आराध्या साड़ी सेंटर के नाम से साड़ी और रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बुधवार रात सात बजे पुनीत दुकान बंद कर घर चले गए।
देर रात आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख पुनीत को सूचना दी। पुनीत ने लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखा आधा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत गुप्ता ने शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की आशंका जताई है। बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें