फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पड़ोसी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहेलियनपुरवा में बुधवार देर रात युवक का शव बंद पड़े मकान में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मां ने परिचित किशोरी के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहेलियनपुरवा निवासी किशनचंद्र (18) पुत्र ऊदल एक हाथ से नि:शक्त था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मां रामश्री ने बताया कि बुधवार दोपहर से किशन लापता था।
घर से कुछ दूर बंद पड़े दूसरे मकान में किशन का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मां ने बताया कि परिवार की एक किशोरी का उसके घर आना जाना था। जिसको लेकर किशोरी के परिजन किशन से रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मारपीट भी की थी। परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि युवक के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें