फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिवांश और दीपांशी 200 मीटर दौड़ में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। खंहरिया गांव के खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में शिवांश और दीपांशी, 100 मीटर दौड़ में ललिता और नीशू प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय विनयका के नीशू, लौकहा के देवेश और मुंडेर के आकाश, बालिका वर्ग में उबरिया कलां की ललिता, सवायजपुर की शिवानी, सैदापुर के मुल्फशा प्रसाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बीरमपुर के शिवांश, सवायजपुर के आशीष और मुंडेर के आकाश, बालिका वर्ग में सवायजपुर की दीपांशी, हथोड़ा की काजल क्रमश: प्रथम और द्वितीय और तृतीय रहीं।
कबड्डी बालिका वर्ग प्राइमरी में सराय राघव की टीम विजेता और भरखनी उपविजेता रही। बालक वर्ग कबड्डी में सवायजपुर ने कूड़ी को हराया। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में बिल्सर हिलन विजेता और कूड़ी टीम उपविजेता रही। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भरखनी केजीबीवी छात्रा गौरी, वैष्णवी, वंशिका, रोहिणी, काजल, पारुल और शिवानी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पीटीआई संजय मिश्रा ने रेफरी की भूमिका निभाई। अनुदेशक दामिनी, अभिषेक, नीतेश, आकाश, चंद्र प्रकाश ने प्रतियोगिता में सहयोग कियाा। भरखनी बीडीओ अशोक दुबे, बीईओ सुनील सिंह, प्रधान मंजू देवी, पंकज वर्मा, राजेश मिश्रा, करुणेश अग्निहोत्री, धर्मेंद्र, अश्विनी मिश्रा और मोनेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें