फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव पार्वती विवाह होते ही जय भोले के नारों से गूंजा पीठ

विज्ञापन
फोटो-18-शाहाबाद में मां कात्यानी शक्ति पीठ में आयोजित धार्मिक रात्रि जागरण कार्यक्रम में शिव पार् - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर में महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। रात्रि जागरण में प्रवचनों के अलावा शिव बारात निकाली गई। शिव-पार्वती का विवाह होते ही जय भोले के नारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मां कात्यानी शक्ति पीठ पठकाना की तरफ से शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। दिलेरगंज के साई मंदिर पर बारातियों को जलपान कराया गया। इसके बाद शक्ति पीठ पर पार्वती ने शिव के गले मे वरमाला डालकर पति के रूप में स्वीकार किया।
स्वामी आत्मानंद गिरी, बीएसए हेमंत राव, योगेश पांडे, पंकज त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा आदि भक्तजन मौजूद रहे। नगर प्राचीन व धार्मिक स्थल नर्मदा में टेढ़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तों ने भारी तादात में शाम की आरती में भाग लेकर शिव के प्रति आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सीओ राकेश वशिष्ठ, बाबा ऋषि दास, अंकित मिश्रा, मुकेश अवस्थी, चंदन शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, वरुण मिश्रा, शिवम त्रिपाठी मौजूद रहे। इसी तरह नगर के गायत्री शक्ति पीठ पर महाशिव रात्रि धर्मोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक रात्रि जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि महाशिव रात्रि का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है।
शिव की आराधना से हमें सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। आदि तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, सभासद देवेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू, छेदा लाल राठौर, महेश राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें