माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गौंतरा में विवाहिता ने बाथरूम में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम गौंतरा निवासी रामनरेश की पत्नी शैलेंद्री (45) घर पर ही थी। काफी देर तक नजर न आने पर उसके ससुर गोकरन प्रसाद वर्मा ने उसे कमरों में देखा, नजर न आने पर उसने बाथरूम में दस्तक दी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा न खुलने पर ग्रिल से झांककर देखा तो, शैलेंद्री बाथरूम की छत में लगे लोहे के पाइप से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।