फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण कण में हैं शिव: बहन मालती

Mon, 20 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शिवरात्रि उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद। गायत्री शक्तिपीठ चौक के सभागार में सोमवार की देर शाम आयोजित शिवरात्रि उत्सव में ब्रह्माकुमारी बहन मालती ने कहा कि सारे विश्व में कोई स्थान ऐसा नहीं है , जहाँ शिव की प्रतिमा न हो। परमात्मा कल्याणकारी होने के कारण शिव नाम से स्मरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि परमात्मा का नाम पापकटेश्वर है। उन्होंने कहा कि प्रभु हमें दिव्य गुणों से भरपूर बनाता है। प्रभु में मन लगने से चिंतन श्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन


कामना से ही काम विकार की उत्पत्ति होती है। इसलिए नि:स्वार्थ भाव से कर्म करें। उनका कहना था कि निर्मल और शांत मन प्रभु को पसंद है। वह परमात्मा ज्ञान का सागर , सुख का सागर , प्रेम का सागर , और शांति का सागर है। उन्होंने कहा कि हमारे मन में चार प्रकार के विचार आते हैं, श्रेष्ठ विचार , आवश्यक विचार , बुरे विचार व व्यर्थ विचार श्रेष्ठ विचार वह विचार होते हैं जिसमें नकारात्मक भाव न हो। मालती बहन ने आगे कहा कि शिवरात्रि में प्रकाश की लौ प्रत्येक मनुष्य के अंदर शांति और प्रेम की शक्ति पैदा करेगी। शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक अश्वनी कुमार गुप्ता, अजय कुमार दीक्षित , शिव शरण वर्मा और भानु भाई ने किया। शंकर के रूप में विनीत नजर आए। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें