फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा शिवसैनिकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत पर से रहस्य का पर्दा उठाने के लिए आईबी की टीम द्वारा सुरक्षित की गई 62 फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन से पूर्व शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के प्रकरण से पर्दा उठाने के लिए आईबी की विशेष शाखा लार्ड सिन्हा मार्ग, कोलकाता में संबंधित 62 फाइलें रखी हैं। इन्हें राष्ट्रहित में तत्काल सार्वजनिक किया जाना नितांत आवश्यक है।

अन्नत कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा भारतीय जनता की बेहद मांग पर शहनवाज आयोगों का गठन कर खानापूरी की। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर फाइलों को सार्वजनिक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा ज्ञापन में उक्त के अतिरिक्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, पिहानी के नागर में होलिका दहन की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांगे भी शामिल रही। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, चंदन सिंह, छोटेलाल, महाराज सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें