फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सीता के जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 28 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में माता सीता का जन्मोत्सव सोमवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। माता सीता का जन्म होते ही मंदिर माता सीता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


इस दौरान शास्त्री द्वारा गाई गई स्तुति भई प्रगट कुमारी भूमि विरारी, जनहितकारी भयहारी। अतुलित छवि धारी, मुनि मन हारी, जनक दुलारी सुकुमारी पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर में सबसे पहले माताजी का दूध, दही, घी, शहद-चीनी से महाभिषेक किया गया। उसके बाद षोडशोपचर पूजन वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया।

माता सीता का अद्भुत श्रंगार किया गया। पूजन मंदिर के प्रधान पुजारी मैथिलीशरण शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया गया। सुंदर कांड का सस्वर पाठ एवं भजन भक्तों के द्वारा सुबह से ही गाए जाने लगे। दोपहर 12 बजते ही घंटे-घड़ियालों के सुरों के बीच जन्म की महाआरती प्रारंभ की गई।
विज्ञापन


इसके बाद छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सपत्नीक राकेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, रमेश, खुशीराम, आदित्य गुप्ता, कैलाश गुप्ता, श्यामा कुमार, ओम प्रकाश और राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें