फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली लाइन की शिफ्टिंग से पांच हजार उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़ा टाउन प्रथम छह घंटा तक रहा बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के लखनऊ मार्ग पर बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम किए जाने के कारण सोमवार को पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली गायब रही। इससे लोगों के जरूरी कामकाज ठप पड़ गए, वहीं व्यापार पर भी असर पड़ा।
विद्युत वितरण खंड सदर की ओर से लखनऊ रोड के चौड़ीकरण के कारण बिजली लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को बिजली लाइन के शिफ्ट होने के कारण 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़े टाउन प्रथम फीडर की आपूर्ति सुबह दस बजे बंद कर दी गई। इससे ग्राम मन्नापुरवा से लखनऊ चुंगी तक आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद तक काम पूरा होने पर आपूर्ति बहाल की गई। छह घंटे तक बिजली न आने से स्थानीय लोगों का सब्र जवाब दे गया। बिजली कटने से घरों में पानी की समस्या के साथ-साथ इन्वर्टर भी जवाब दे गए। छोटे दुकानदारों और कारोबारियों का कहना है कि बिजली गुल होने से दिनभर का कामकाज प्रभावित हुआ और व्यावसायिक गतिविधियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी कोयलबाग कुलदीप शिवहरे ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी, जिसे शुरू करा दिया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण के कारण बिजली पोल व लाइन को पीछे किया जा रहा है। इसलिए समस्या हो रही है। लाइन शिफ्टिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें