फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट हुई एक्सप्रेस, किराया घटा, बदला ट्रेन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक नवंबर से ट्रेन का 13255-56 नंबर से शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे ने स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट की श्रेणी में बदलाव कर दिया है। सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन एक्सप्रेस की तरह किया जाएगा। इससे ट्रेन के नंबर में बदलाव कर दिया गया, वहीं सुपरफास्ट का अतिरिक्त किराया भी घटा दिया गया है। ठहराव बढ़ने की वजह से ट्रेन की औसत रफ्तार कम हो जाने से रेलवे के परिचालन विभाग ने अनुमति दी है।

पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन पूरे सफर के दौरान कुल 16 स्टेशन पर रुकती है। ऐसे में यह ट्रेन सुपरफास्ट होने के बाद भी एक्सप्रेस की तरह चल रही थी। ट्रेनों की औसत स्पीड स्टॉपेज बढ़ने से कम हो गई। इसी को देखते हुए परिचालन विभाग ने ट्रेनों को सुपरफास्ट से एक्सप्रेस के रूप में बदलने का आदेश जारी किया है। बता दें, कि अभी तक यह ट्रेन 22355-56 के नंबर से चल रही थी। चूंकि, अब ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर दिया गया है, ऐसे में अब ट्रेन नए नंबर 12355-56 से एक नवंबर से संचालित होने लगी है। ट्रेन की श्रेणी बदलने से यात्रियों को सहूलियत मिल गई है। ट्रेन का किराया सुपरफास्ट श्रेणी का लिया जा रहा था, जो अब एक्सप्रेस श्रेणी से लिया जाएगा। यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि श्रेणी बदलने के बाद अब यात्रियों से आरक्षित और अनारक्षित टिकटों पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इतना कम हो गया किराया
एक्सप्रेस हो जाने के बाद ट्रेन के टिकट पर लगने वाला सुपरफास्ट चार्ज हट जाएगा। इससे 15 रुपये से लेकर 75 रुपये तक की बचत होगी। सुपरफास्ट चार्ज श्रेणीवार अलग-अलग है। जनरल टिकट पर 15 जबकि फर्स्ट एसी का चार्ज 75 रुपये प्रति यात्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें