फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्याकर शव खेत पर फेंका

Fri, 12 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
murder - फोटो : file photo
विज्ञापन
 हुसेनपुर गांव के निकट बघौली प्रताप नगर रोड किनारे एक खेत में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एएसपी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और शव की घटना की जांच पड़ताल की। युवती के गले में उसी का दुपट्टा कसा था।
विज्ञापन


उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी थे। इससे हत्या कर शव फेंकने जाने की संभावना जताई जा रही है। एएसपी के निर्देश पर फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए गए। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। वह बादामी रंग की लैगी और हल्के नीले पीले रंग का सूट पहने थी।

शिनाख्त न होने के कारण शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष जावेद अहमद का कहना है कि दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें