फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिलाई के हुनर को बुटीक में लगाया, कारोबार बढ़ा महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

विज्ञापन
फोटो- 26- महात्मा गांधी मार्ग पर संचालित बुटीक व दुकान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। सिलाई के हुनर से शहर के बड़ा चौराहा निवासी ज्योति ने कामयाबी की इबारत लिखी है। पिता से सिलाई का प्रशिक्षण लेने के बाद बुटीक शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बुटीक में अपनी मेहनत की बदौलत आज शहर भर में उन्होंने महिला परिधानों की चार दुकानें और पार्लर संचालित कर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। जरूरतमंद महिलाओं को वह पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही हैं।
विज्ञापन

ज्योति गुप्ता का बचपन काफी कठिनाई में गुजरा। छह बहन व भाइयों में सबसे बड़ी ज्योति के परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब थी। उनके घर में सिलाई का पुश्तैनी काम किया जाता था लेकिन अधिक कमाई नहीं होती थी। 12 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पिता हरीशंकर गुप्ता से सिलाई सीखी।
बड़ा चौराहे के शंकर मार्केट स्थित दुकान में उन्होंने सूट और ब्लाउज बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने उसी दुकान में पार्लर का काम करना शुरू कर दिया। 2007 के बाद उन्होंने उसी दुकान में बुटीक शुरू की। बुटीक में बेहतरीन परिधान बनाकर उन्होंने आज स्वयं के मेहनत से महिला परिधानों की चार दुकानें संचालित की हैं। जहां पर लहंगा, सूट, गाउन, प्लाजो समेत तमाम अलग-अलग प्रकार के परिधानों की बिक्री होती है। उनकी कामयाबी आज अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन



पार्लर संचालित कर दे रहीं प्रशिक्षण
वैसे तो ज्योति ने पार्लर का अलग से कहीं कोर्स नहीं किया लेकिन आज ब्यूटीशियन में उनका नाम काफी चर्चित है। ब्यूटी पार्लर में वह युवती व महिलाओं को सजाती तो हैं साथ ही जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी देती हैं। ज्योति का कहना है कि उनसे जितना हो सकता है वह अपनी तरफ से प्रशिक्षण देती हैं। प्रशिक्षण पाकर कइयों ने अपना ब्यूटी पार्लर भी संचालित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण मिले।

फोटो- 26- महात्मा गांधी मार्ग पर संचालित बुटीक व दुकान। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें