श्री छोटे लाल पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिताओं मे खो खो व कुर्सी दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने बताया कि 19 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
स्कूल में चल रही प्रतियोगिताओं के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें प्रसाइमरी व जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिजीत गुप्ता प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय एवं रूद्रांश तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालक प्राइमरी वर्ग में खो खो प्रतियोगिता में दीपेंद्र, मधुपेश, कृष्णा, शंशाक, शिवांग, अहम, सुभाष, निखिल को विजेता घोषित किया गया।
खो खो बालक जूनियर वर्ग में शारून, हर्षित, शोभित, मनीष, सलभ, अस्मित, रूद्रांश व निर्भय विजेता रहे। कुर्सी दौड़ में कपिल प्राइमरी वर्ग में एवं निर्भय जूनियर वर्ग में विजयी रहे। मेढक दौड़ में भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। जिसमें यश को प्रथम व ऋषभ को द्वितीय घोषित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रबंधक डॉ. वीएस गुप्ता ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना पहुंचकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।