अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो वर्षीय बालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतापुर निवासी विपिन का दो वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर शुक्रवार को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान तभी तेज रफ्तार महिंद्रा जीप ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया बच्चा विपिन का इकलौता पुत्र था। बाबा राम गोपाल की तहरीर पर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जीप चालक की तलाश शुरू कर दी। इधर, संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जासू निवासी महेंद्र अस्थाना उर्फ बबलू (38) पुत्र हरिकृष्ण गुरुवार की देर शाम शौच कर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के विषय में मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी सिर में चोट
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज भर्ती कराया। इन घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों के सिर में चोट लगी है यदि वह हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोट लगने से बच सकती थी।
हरियावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पिकप को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे पिकप सवार जनपद लखीमपुर के थाना मैगलगंज निवासी रिंकी देवी (18) पुत्र रूप राम, बिट्टो देवी (40) पत्नी रूप राम, नन्ही देवी (15) पत्री राजू गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर,जनपद उन्नाव के थाना बागंरमऊ निवासी रमेश (30) पुत्र देवी दयाल घायल हो गए।
बताते हैं कि वह बाइक से बगैर हेलमेट के जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात बाहन की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रत्तापुर निवासी महेश (44) पुत्र रामेश्वर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सीतापुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के मुताबिक वह बगैर हेलमेट के जा रहे थे यदि हेलमेट होता तो उनके सिर में चोट नही आती।