फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवा करोड़ से सुधारी जाएंगी शारदा नहर की पटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों को सिंचाई के लिए पानी और आवागमन के लिए मिलेगी सड़क
विज्ञापन

- पटरियों पर करीब 10 किमी लंबाई में होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और आवागमन के लिए सड़क भी मिलेगी। शासन ने शारदा नहर की पटरियां को सुदृढ़ कराने के साथ ही ईंट सोलिंग लगवाए जाने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। शासन ने काम समय से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन की तरफ से किसानों को नहरों से निशुल्क सिंचाई की सुविधा दी गई है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग के माध्यम से नहरों का रख-रखाव किया जा रहा है। शासन ने शारदा नहर की हरदाेई शाखा पर काम कराने की मंजूरी के साथ ही दोनों पटरियों पर करीब 10 किलोमीटर लंबाई में पटरी दुरुस्त कराए जाने के साथ ही दोनों पटरी पर ईंट सोलिंग लगवाए जाने के काम को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

शासन के संयुक्त सचिव रमा कांत वर्मा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नहर की हरदोई शाखा की बांयी पटरी पर करीब सात किलोमीटर में काम कराया जाएगा, जबकि दांयी पटरी पर करीब तीन किमी लंबाई में ईंट सोलिंग लगवाए जाएगी। शासन ने 1,21,00,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

शारदा नहर की मुख्य शाखा की पटरियों को सुदृढ़ किए जाने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाया करेगा। साथ ही नहर पटरी से आवागमन करने वाले लोगों ईंट सोलिंग काम होने से आसानी होगी। शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी मिली है। जल्द ही अन्य प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाए, ताकि काम समय से कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें