फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र व प्रवीण बनाए गए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-35-नवीन मंडी स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में शामिल किए गए नए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक नवीन मंडी स्थित कार्यालय में हुई। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए शैलेंद्र व प्रवीण को उपाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के समक्ष शिक्षा विभाग के एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र कुमार झा व प्रवीण पटेल को जिला उपाध्यक्ष पद , दिलीप सिंह को जिला मंत्री एवं लाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावां का प्रस्ताव रखा।
इसे कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। नवीन पदाधिकारियों से संगठन को और सशक्त करने की बात कही। इस अवसर पर शशांक, कोषाध्यक्ष सोमेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ललित त्रिपाठी, शिवपूजन, अनुपम मिश्रा, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें