फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस से कूदे युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 06 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  हरदोई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से दो यात्री कूदने से घायल हो गए। जीआरपी ने दोनों क ो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। युवक शाहजहांपुर के बिजलीपुर के निवासी हैं। वह हरदोई के नीरगांव में रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के शहर कोतवाली के बिजलीपुरा निवासी ओम प्रकाश की देहात कोतवाली के नीर गांव में रिश्तेदारी है। सोमवार को ओम प्रकाश का बेटा राजू (22) साथी विनीत (20) पुत्र रामकृपाल शर्मा के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

दोनों शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से हरदोई के लिए ट्रेन संख्या 14674 डाउन शहीद एक्सप्रेस से जा रहे थे। इस ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर स्टापेज नहीं है। इसके चलते स्टेशन पर ट्रेन की गति कुछ कम होने पर राजू व विनीत कोच से नीचे कूद गए।
विज्ञापन


राजू सिर के बल जमीन पर गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष राहुल दुबे के निर्देश पर जीआरपी ने घायलों क ो एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें