फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक करोड़ से शाहाबाद बस स्टेशन के काम को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद के महुआ टोला में जल्द रोडवेज बस स्टेशन के काम को गति मिलेगी। बजट के अभाव में करीब चार माह से काम बंद है। शासन ने अब बस स्टेशन के काम के लिए एक करोड़ रुपये दे दिए हैं। इससे कार्यदायी संस्था की ओर से काम कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से तहसील शाहाबाद में बस स्टेशन का 2,74,00,000 रुपये से काम कराया जाना है। बस स्टेशन निर्माण के काम को शासन ने इसी वित्तीय वर्ष स्वीकृति दी है। काम कराए जाने की जिम्मेदारी उप्र प्राेजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. को सौंपी गई है। पहली किस्त में शासन ने काम कराए जाने के लिए 1,00,00,000 रुपये दिए थे। उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. ने जून 2024 में काम शुरू कराया।
पहली किस्त से बस स्टेशन परिसर की चार दीवारी और अन्य काम को कराया गया, लेकिन पहली किस्त खर्च होने के बाद बजट के अभाव में काम रोक दिया गया। बस स्टेशन निर्माण का काम बंद होने से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 15 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शासन से दूसरी किस्त की मांग की है।
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। दूसरी किस्त में भी 1,00,00,000 रुपये परिवहन विभाग को दिए गए हैं। यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. के परियोजना प्रबंधक एके त्यागी ने बताया कि दूसरी किस्त के रुपये मिलने की जानकारी मिली है। जल्द ही काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें