शाहाबाद। नगर में रविवार को हुई भाजपा की बैठक में विधानसभा प्रभारी बनाने की बात पर कार्यकर्ता आपस भिड़ गए। अध्यक्ष ने जैसे तैसे मामला शांत किया। इसके बाद 27 को बाराबंकी में होने वाली शाह की बैठक और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक जिला प्रभारी नीरज सिंह की मौजूदगी में हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी बनाने की बात पर विवाद शुरू हो गया। नवीन लोहिया को प्रभारी बनाने की बात पर पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह भड़क गए। उन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
इस पर दूसरे कार्यकर्ता भी गर्म हो गए। अध्यक्ष श्रीकृष्ण ने जैसे तैसे मामला शांत किया। बाद में बताया गया कि 27 जून में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में सभी सेक्टर, बूथ और मंडल अध्यक्षों को पहुंचना है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में गंगा सिंह चौहान, अजय वाजपेयी भुल्लन, अखिलेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, हिमांशु सेठी, रामसनेही मिश्रा, बेदराम राजपूत, गंगाराम राठौर, अमित मिश्रा, अनिल शुक्ल, आलोक गुप्ता, पवन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह माधौगंज में भी बैठक कर सेक्टर प्रमुख, बूथ प्रमुख, मंडल अध्यक्षों को बाराबंकी बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए गए। यहां अभय शंकर शुक्ल, अशोक सिंह, मनोज हिंदू आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर में सवायजपुर विधानसभा के सेक्टर, बूथ और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र पांडेय और राजेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।