फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में लेखपाल की मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में जनसरी मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक तांगा से टकरा गई। हेलमेट न लगाने से लेखपाल के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं साथी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सराया थोक निवासी अनवार अली (48) पुत्र अकबर अली तहसील सदर के गांव परसपुर के लेखपाल थे। रविवार को वह साथी लेखपाल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (45) के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के खाड़ा खेड़ा गांव में एक तालाब की पैमाइश करने जा रहे थे। जनसरी मोड़ के पास लेखपाल की तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे तांगा से टकरा गई।

इससे अनवर अली सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने से अनवार अली को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे सुभाष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि अनवार के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें