फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चारबाग नहीं जाएंगी कई ट्रेनें, नौ जोड़ी ट्रेनों का बदला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ जंक्शन के चारबाग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रस्तावित मरम्मत कार्याें के चलते हरदोई होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ऐसी कुल नौ जोड़ी ट्रेनों को या तो परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा या फिर उनका संचालन आलमनगर स्टेशन तक सीमित रहेगा। ऐसे में हरदोई समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन पर कॉन्कोर्स की नींव के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि चारबाग स्टेशन क्षेत्र में चल रहे आवश्यक तकनीकी और आधारभूत ढांचा संबंधी कार्यों को सुरक्षित पूरा करने के लिए 24 जून से 13 सितंबर के बीच ब्लाॅक लिया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 54337-38 लखनऊ और शाहजहांपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर और ट्रेन 54331-32 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर का संचालन निर्धारित अवधि में केवल आलमनगर तक किया जाएगा। वापसी की यात्रा भी आलमनगर से ही शुरू होगी।
इसके अलावा ट्रेन 14307-08 प्रयागराज-बरेली संगम एक्सप्रेस, ट्रेन 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस, ट्रेन 15073-74 और 15075-76 त्रिवेणी एक्सप्रेस, ट्रेन 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और ट्रेन 15119-20 जनता एक्सप्रेस अब लखनऊ चारबाग स्टेशन पर न जाकर आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया के रास्ते संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन 14229-30 प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। यह ट्रेन आलमनगर से ट्रांसपोर्टनगर और वहां से उतरेटिया मार्ग से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



जिले के यात्रियों पर पड़ेगा असर
रेलवे के इस फैसले का सीधा असर हरदोई, बालामऊ, शाहजहांपुर और आसपास के उन यात्रियों पर पड़ेगा जिनकी रोजमर्रा की आवाजाही लखनऊ से जुड़ी है। यात्रियों का कहना है कि चारबाग तक सीधी रेल सुविधा बाधित होने से उन्हें समय पर दफ्तर, कॉलेज और कारोबार तक पहुंचने में कठिनाई होगी। खासकर सुबह-शाम यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए यह व्यवस्था परेशानी बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें