फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सराफ की दुकान से सोने के कई किलो जेवर चोरी, कर्मचारी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सिनेमा रोड पर स्थित अतुल ज्वैलर्स से कई किलो के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया है। दुकान मालिक ने 19 साल से काम कर रहे कर्मचारी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैंं।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर मार्ग निवासी आलोक कपूर और शिवम कपूर की सिनेमा रोड पर अतुल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शहर के ही सरॉय थोक निवासी बालकृष्ण पांडेय करीब 19 साल से दुकान में काम कर रहा है। पिछले कुछ समय से दुकान से सोने के जेवर लगातार चोरी हो रहे थे। दुकानदार ने बालकृष्ण पांडेय से पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगा। इसके बाद वह कई दिन तक दुकान नहीं गया, तो दुकानदार का शक मजबूत हो गया। शिवम कपूर ने शहर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दर्ज कराई रिपोर्ट में शिवम कपूर ने बताया कि दुकान में काम करने वाला बालकृष्ण पांडेय कई किलो जेवर चोरी कर ले गया है। चोरी गए जेवरों की सूची उन्होंने बाद में देने की बात कही है। शहर की प्रतिष्ठित दुकान से हुई चोरी की जानकारी पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को लगाया है। पुलिस ने सोने-चांदी का कारोबार करने वाले दो व्यापारियों की तलाश भी शुरू कर दी है। वहीं, तीन अलग टीमें घटना का खुलासा करने में लगाई गई हैं।
विज्ञापन



कभी 20 ग्राम तो कभी 30 ग्राम जेवर किए चोरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना काे बालक़ृष्ण ने सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया है। बालकृष्ण ने कभी भी एक साथ वजनी जेवर चोरी नहीं किए। कभी 20 तो कभी 30 ग्राम के जेवर चोरी करता रहा। आरोप है कि कई बार तो उसने चोरी के लिए ग्राहकों को भी ठग लिया। जेवर बदलने आए ग्राहकों को भी चपत लगाई गई। 24 कैरेट का सोना उनसे लेकर उन्हें कम कैरेट का सोना बालकृष्ण सुनियोजित ढंग से वापस कर देता था। पुलिस अभी कई और बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


बड़ा भाई भी अतुल ज्वैलर्स में ही करता है काम
बालकृष्ण पांडेय पर दुकान मालिक आलोक कपूर और शिवम कपूर बहुत भरोसा करते थे। इस भरोसे की वाजिब वजह भी थी। बालकृष्ण का बड़ा भाई राधाकृष्ण पिछले 26 साल से यहीं नौकरी कर रहा है। राधाकृष्ण के बीमार होने पर शिवम और आलोक ने उसका इलाज भी कराया। अब भी राधाकृष्ण दुकान पर काम करता है। बालकृष्ण भी पिछले 19 साल से दुकान पर काम कर रहा था। सोने के जेवरों का ज्यादातर काम दुकान में बालकृष्ण ही संभालता था।


एक-डेढ़ साल से हो रही थी चोरी, अब खुली पोल
दुकान मालिक शिवम कपूर बताते हैं कि तकरीबन एक डेढ़ साल से जेवर की चोरी हो रही थी। कुल कितना जेवर चोरी हुआ है, यह अभी बता पाना संभव नहीं है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में सोने के जेवर चोरी हुए हैं। वह कहते हैं कि इतना मान लीजिए कि चोरी किए गए जेवर तोला या ग्राम में नहीं बल्कि किलो में हैं। उधर, दूसरी ओर चर्चा है कि तकरीबन 20 किलो सोने के जेवर चोरी हुए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि न तो पुलिस कर रही है और न ही दुकान मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें