फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर मिशन ने दिया ज्ञापन

Wed, 20 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया आवास दिलाने सहित कई मांगों को लेकर चंबल घाटी विनोबा भावें मिशन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया तथा कार्रवाई न होने की दशा में बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ज्ञापन से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि कोथावां के महमूदपुर ऊ गपुर ब्लाक कोथावां की कै लाशा, कछौना के इमलीपुर निवासी बिंदेश्वरी एवं कछौना की ही किरन देवी पिछले काफी समय से लोहिया आवास की मांग करते आ रहे हैं, पर अब तक उन्हें आवासों के लिए चयनित नहीं किया गया है।

प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा जल्द से जल्द आवास दिलवाए जाए। इसके बाद पदाधिकारियों ने एक सात सूत्रीय ज्ञापन भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा। ज्ञापन में उक्त के अलावा गोपामऊ सिकंदरपुर में चले रहे हरिश्चंद्र व भगौती के बीच के विवाद को जल्द से जल्द निपटाने की भी मांग शामिल है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मामला थाना टड़ियावां में मामला लंबित है, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान छत्रपाल, दिनेश कुमार वर्मा और मानसिंह मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें