अतरौली क्षेत्र के औदाहा पट्टी निवासी एक गुमशुदा
युवक आठ साल बाद मंगलवार को जब घर पहुंचा तो परिवार में खुशी का माहौल हो
गया। जिस किसी ने सुना वह भी उनके घर पर आ गया। औदाहा पट्टी निवासी
संतराम गौतम का पुत्र अनिल कुमार गौतम (23) वर्ष 07 में दिल्ली में रह रहे
चाचा श्रीराम के घर से ट्रेन से गया था।
बताते हैं कि रास्ते में उसे कोई
युवक मिला जिसने उसे बातों मेें उलझा लिया और लखनऊ ले गया। लखनऊ में उसने
कोई पेय पदार्थ पिला दिया था जिससे वह अपना सुधबुध खो बैठा। बाद में अनिल
को यह युवक कलकत्ता ले गया, जहां एक व्यक्ति के हाथों से उसे बेंच दिया। उस
समय वह छोटा था, जिस कारण घर नहीं लौैट सका।
बाद में मालिक से विवाद होने
पर उसने अनिल को घर से निकाल दिया। इसी दौरान वहां जिले के एक व्यक्ति से
मुलाकात हुई जिसके साथ वह सोमवार को सुबह ट्रेन से आया और गांव पहुंचा। गांव
में स्थित शिव मंदिर मेें वह कुछ देर रुका, जहां गांव के लोगाें ने उसे
पहचान लिया।
इसकी सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य मंदिर
पहुंचे और उसे घर ले गए। परिवार में हंसी खुशी का माहौल हो गया। अनिल ने
परिजनों को अपने लापता होने की कहानी बताई। संतराम ने बताया कि उसके दो
बेटे और एक बेटी है। बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। बड़ा बेटा अनिल 15
वर्ष की उम्र में ही लापता हो गया था।