फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात छप्पर जले, गृहस्थी स्वाहा

Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राख हुई तीन घरों की गृहस्थी व गमगीन परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)।  इलाके के कुसवारी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। परिवार के सदस्यों के पास तन के कपड़ों के अलावा सब कुछ जल गया। छप्पर के नीचे सो रहे दो मासूमों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने  आधा घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार को दिन में तकरीबन बारह बजे कुसवारी गांव के उत्तर- पश्चिम में स्थित आफाक के छप्पर से अचानक लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


 लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आफाक और उसके भाई इरफान व उस्मान के घरों में भी आग का तांडव शुरू हो गया। घर के अंदर आफाक का सात माह का पुत्र जुनैद और उस्मान का एक वर्षीय पुत्र फैयाज सो रहे थे। बाहर सहन में कंडे पाथ रहीं दोनों की पत्नियों रुखसाना और फातिमा ने आनन फानन बच्चों को बाहर निकाल लिया। चीख पुकार पर लोग कब तक दी। तब तक आफाक व  इरफान के दो- दो छप्पर और उस्मान के तीन छप्पर जल कर स्वाहा हो गए। साथ ही छप्परों के नीचे रखा तीनों मां तकरीबन तीस क्विंटल खाद्यान्न, जेवरात और गृहस्थी का सारा राख हो गया। पास में खेत से पंपिंग सेट चला कर ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें