बैठक को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित टेबलों पर ही एजेंट रहेंगे। एक दूसरे की टेबिल पर एजेंट न मिले तो बेहतर।
बैठक में जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने सभी आरओ को निर्देश दिए कि एजेंट एवं कर्मचारियों के पास अलग-अलग रंग के बनाए जाए। उन्होंने कहा कि एजेंट अपनी निर्धारित टेबिल पर ही रहेंगे और कोई भी एजेंट एक दूसरे की टेबिल पर नहीं जाएगा। उन्होंने सभी आरओ से कहा कि हर राउंड की मतगणना के परिणाम की घोषणा बिना प्रेक्षक की अनुमति के न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रेक्षक के अलावा कोई भी अधिकारी कर्मचारी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगेे। सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान से कहा कि मतगणना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सर्वेश कुमार गुप्ता, शाहाबाद, बिलग्राम, सवायजपुर के उप जिलाधिकारी सहित समस्त आरओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।