फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात न्यायिक अधिकारियों का तबादला, छह आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में तैनात रहे सात न्यायिक अधिकारियों का तबादला गैर जनपद हुआ है। छह न्यायिक अधिकारियों को जिले में तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को उच्च न्यायालय से जारी अधिसूचना में परिवार न्यायालय प्रथम की न्यायाधीश फराह मतलूब का बदायूं, परिवार न्यायालय द्वितीय की न्यायाधीश आशारानी का मुजफ्फरनगर तबादला हुआ है। अपर जिला जज कोर्ट संख्या तीन अच्छेलाल सरोज का मैनपुरी, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 16 हेमेंद्र कुमार सिंह का बरेली, सीजेएम लाल बहादुर गौंड का आगरा स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) विवेक चौधरी का बनारस, एसीजेएम देवेंद्र प्रताप सिंह का महाराजगंज स्थानांतरण हुआ है। अपर जिला जज योगेंद्र चौहान, राजेश कुमार यहां आएंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिन वर्मा, काव्या सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष कुमार और सिविल सीनियर डिवीजन रिचा शर्मा को जिले में तैनाती दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें