फोटो-37- यूपी दिवस पर रसखान प्रेक्षागृह में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। यूपी दिवस पर बुधवार को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सात उद्यमियों को 61.50 लाख के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए वृहद स्तर पर उद्योगों की स्थापना हो रही है।
निवेश एवं रोजगार की थीम पर रसखान प्रेक्षागृह में चल रहे यूपी दिवस में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि उद्योगों की स्थापना से जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यहां पर उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं।
एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। डीएम एमपी सिंह ने यूपी दिवस के साथ ही यहां की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, उद्योग केंद्र उपायुक्त सुनील त्रिपाठी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
इन लोगों को उद्यम लगाने के लिए मिले स्वीकृति पत्र
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि विमल कुशवाहा, मोहित वर्मा, पवन कश्यप, अनूप शर्मा, शोभित, मनोज कुमार सिंह और सुनहरी को मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के तहत स्वीकृति पत्र दिए गए हैं।
फोटो-38- यूपी दिवस पर औद्योगिक इकाई की स्थापना के निवेश का प्रमाण-पत्र देते राज्यमंत्री नितिन अग्र- फोटो : HARDOI