पंचायत चुनावों से पहले जिले के हर ब्लाक क्षेत्रों
में सेवादल की टीम पहुंच लोगों को जागरूक कर उनकी समस्याओं को जानेगी और
उसका निस्तारण कराएगी। इसके साथ ही कांग्रेस की नीतियों की ओर भी जनता का
रुझान बढ़ाएगी।
राजीव भवन में बैठक को संबोधित करते हुए जिला मुख्य
संगठक राम गोपाल दीक्षित ने कहा कि 15 अप्रैल को कांग्रेस कार्यालय पर होने
वाली एक दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण कार्यशाला में शत प्रतिशत पदाधिकारियों
और कार्यकर्ताओं से बा-वर्दी भाग लेने की अनिवार्यता लागू की गई।
उन्होंने
पंचायत चुनाव में संगठन के कार्यकर्ताओं से सक्रियता से तैयारी करके हर
स्तर पर चुनाव लड़ने व लड़ाने को बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन शीघ्र करने
की अपील की। जागरूकता कार्यक्रमों के बाबत उन्होंने बताया कि कई ब्लाकों का
भ्रमण हो चुका है।
21 मार्च को बालामऊ, कोथावां बेनीगंज, 22 मार्च को
सागर गढ़ी, सिकरोरिहा, बेहंदर, संडीला, 23 मार्च को अहिरोरी, सुरसा, सांडी
और 24 मार्च को बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां व कुरसठ में भ्रमण व चौपालें
होंगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, राजीव सिंह,
विक्रम पांडे ने संगठन को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने
का आह्वान किया।
इस मौके पर गुलाब सिंह, विष्णु कुमार यादव, दिनेश राठौर,
शालिनी कुशवाहा, ममता पाल, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, चंद्रमोहन
अग्निहोत्री, आशा रानी गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला, नीतू तिवारी, निधी
अस्थाना, अनीता, मनू, दीक्षा आदि मौजूद थे।