फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर्विस टैक्स बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ’

Sun, 08 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को भाजपा ने आतंकवादी विचारधारा के सामने घुटने टेक दिए। अब सरकार बनते ही सीएम के बयानों ने अलगाववाद की मानसिकता का परिचय करा दिया। सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने यह बात रविवार को अपने आवास पर कही।
विज्ञापन


उन्हाेंने बजट में आम आदमी पर सर्विस टैक्स का बोझ डालकर महंगाई बढ़ाने की भी निंदा की। कहा कि बजट में सर्विस टैक्स बढ़ाकर आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ डाला गया, जबकि चुनाव के दौरान भाजपा ने कई वादे किए थे जिनसे अब वह मुकर गई है।

जनधन योजना प्रदेश में धोखा है। रेल बजट में भी प्रदेश और जनपद को कोई लाभ नहीं मिला। प्रदेश के 73 सांसद भी बजट में प्रदेश के लिए न तो वित्तीय सहायता ले पाए और न ही विकास का कोई प्रस्ताव। जम्मू-कश्मीर पर कहा कि भाजपा ने मजबूरी में समर्थन दिया और अब सईद के बयानों से साफ हो गया कि भाजपा ने आतंकवादी विचारधारा के सामने घुटने टेके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस अफजल गुरू ने देश की संसद पर हमला किया, उसके पक्ष में बयान देने से आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने, भ्रष्टाचार दूर करने तथा कालाधन वापस लाने के लिए कोई नीति नहीं तय की।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र की विदेश नीति भी स्पष्ट नहीं है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें