बिजली बिल जमा करने की आनलाइन प्रक्रिया के चलते एक
बार फिर सर्वर डाउन की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। सर्वर
डाउन होने की वजह से सोमवार को भी कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा किए बिना लौट
गए, जबकि सोमवार को छुट्टी के बाद और माह का अंतिम दिन होने के कारण काफी
लंबी भीड़ जमा काउंटरों पर सुबह से लगी रही।
पावर कारपोरेशन ने बिजली
बिल जमा करने में आनलाइन व्यवस्था के चलते आए दिन सर्वर डाउन होने की
समस्या ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है। वैसे तो बिल जमा करने को लेकर
अब उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी तो नहीं उठानी पड़ रही है, पर सर्वर की
समस्या से उपभोक्ताओं को अभी भी थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं।
सर्वर डाउन
होने की समस्या के चलते सोमवार को उपभोक्ता काफी हताश हुए। एक तो बिल जमा
करने का सोमवार को अंतिम दिन था। माह के अंतिम दिन से पहली से तीसरी तारीख
तक काउंटर बंद रहता है और जमा हुए बिजली बिलों की फीडिंग की जाती है, ऐेसे
में सोमवार तक ही बिजली बिल जमा होने थे, पर सर्वर डाउन हो गया।
इससे
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अतिरिक्त सिटी उपकेंद्र पर भी उपभोक्ताओं के
बिजली बिल जमा नहीं हो सके। ऐसे में बिजली बिल जमा काउंटरों पर भीड़ लगने
लगी। जमा काउंटरों पर दोपहर तक लंबी लाइन में लोग खड़े नजर आए। चूंकि,
बारिश भी हो रही थी ऐसे में दोपहर के बाद सर्वर चालू न हो पाने की वजह से
उपभोक्ता बैरंग लौट गए।
एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि यह तकनीकी
समस्या है, उपभोक्ता स्वयं समझदार हैं। लोेगों के बिल जमा कराने के लिए
संभव कार्य किया जाएगा।