फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्वर डाउन, ओपीडी में परचा बनवाने में छूटा पसीना

Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदरेई। इलाज की आस में मेडिकल कॉलेज आए मरीजों को परचा बनवाने में भी पसीना बहाना पड़ रहा है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन जिला और महिला अस्पताल में नेटवर्क की समस्या आम हो चुकी है। नेटवर्क बाधित होने की वजह से आए दिन सर्वर डाउन हो जाता है। इससे मरीजों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। परचा बनवाने के लिए मरीजों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले का सरकारी अस्पताल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन आने के बाद व्यवस्थाएं बेहतर भले ही हुईं हो लेकिन मरीजों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ गईं हैं। इलाज कराने आए मरीजों को ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए परचा बनवाने में ही जूझना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद अस्पताल की ओपीडी के पर्चा भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से बनने लगे हैं।
हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) साफ्टवेयर पर परचा बनाया जाता है। ऑनलाइन परचा बनने में बीते कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही है। इस कारण रोजाना सर्वर डाउन हो जाता है और मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

अवकाश के बाद सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ हुई। जिला अस्पताल में कुल 1619 पर्चा और महिला अस्पताल में 365 परचे बनाए गए। सर्वर डाउन होने के कारण 81 परचे जिला अस्पताल और 45 महिला अस्पताल में बनाए गए।

कभी नेटवर्क बाधित तो कभी साॅफ्टवेयर होता अपडेट
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में निजी कंपनी की नेटवर्क सेवा पर काम लिया जा रहा है। इधर बारिश होने के बाद से लगातार नेटवर्क बाधित हो रहा है। अस्पताल के लोगों ने बताया कि नेटवर्क को सुधारने के लिए कई बार कहा जा चुका है। कंपनी के इंजीनियरों ने काम भी किया है लेकिन नेटवर्क सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। दूसरी ओर एचआईएमएस पोर्टल भी इन दिनों अपग्रेड किया जा रहा है। इसको लेकर साफ्टवेयर अपडेट होता रहता है। ऐसी समस्या सुबह के समय कंप्यूटर सिस्टम खुलने के बाद अधिक हो रही है। इस कारण परचा बनाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में काफी समय लग जा रहा है।


वर्जन
जल्द निकलेगा हल
बारिश की वजह से नेटवर्क की समस्या आए दिन हो रही है। पहले भी समस्या आई तो सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के इंजीनियरों को बुलाकर लाइन दुरूस्त कराई गई। समस्या का समाधान अभी पूरी तरह से हो नहीं पाया है। नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए काम हो रहा है, जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई
प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें