फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में फिर बजेगा सपा का डंका : नरेश

Sun, 24 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा एक मंच पर खड़ी रहकर भाजपा सहित विरोधी दलों की जड़े अब चुनाव में जमने नहीं देगी और आगामी विस चुनाव में एक बार फिर सूबे में सपा का डंका बजेगा।
विज्ञापन


नरेश सपा विधायक श्याम प्रकाश के गांव पुष्पताली में हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय झम्मन लाल की मूर्ति का अनावरण एवं सीएचसी के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा देश की जनता के साथ अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने छल किया है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी और और झूठे वादों के लिए सबक सिखाएगी।

कहा कि जिले की सड़कों के लिए प्रदेश सरकार से 25 करोड़ दिलवाए। कहा कि सीतापुर रोड की अधूरी सड़क जल्द बनवा दी जाएगी। इस मौके पर एमएलसी अशोक बाजपेयी तथा सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने भी विचार रखे। विधायक श्याम प्रकाश ने सभी के प्रति आभार जताया। इससे पहले कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ता भंडार निगम के चेयरमैन प्रदीप वर्मा पीके, सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, जेपी गुप्ता, प्रेमसिंह, रामकिशोर गुप्ता, गोपी सिंह, राजीव टेनी, प्रहलाद मिश्रा, गोपामऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष बली मोहम्मद, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें