फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र सरकार को आम जनता से वास्ता नहीं’

Sun, 24 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, उसे आम जनता से मतलब नहीं, इसलिए भूूमि अधिग्रहण बिल को पास कराया जा रहा है। इसके लागू होने से पूंजीपति और उद्योगपति ही लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


वह शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन पर अमल नहीं किया और न ही महंगाई पर अंकुश लगा पाए। दैवी आपदा से जूझ रहे किसानों की मदद भी केंद्र सरकार ने नहीं की, जिससे प्रदेश सरकार निजी स्तर पर किसानों के नुकसान का मुआवजा बांटना पड़ रहा है।

उन्होंने जिले के दोनों भाजपा सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक साल पूरा होने के बावजूद अभी तक केंद्र सरकार से कोई योजना जिले में नहीं ला सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव गांव चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियाें व नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।
विज्ञापन


कहा कि जिले में अधिकारी अपनी मनमानी करेंगे तो उन्हें रुकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में दो से तीन घंटे की सप्लाई दी जा रही है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इस मौैके पर राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, मोहम्मद खालिद, मान सिंह यादव, रामआसरे सिंह, शिवमोहन, मीना वर्मा, सुभाष पाल, अखिलेश कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें