फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए छोड़ दिए गए दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ितों और बच्चों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर खूब नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि उसका दामाद मनोज कुमार साढ़े चार लाख रुपये का एक प्लाट खरीदना चाहते थे। जो दुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति दिलवा रहा था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने वह रुपये ले भी लिए और प्लाट भी नहीं दिलवाया, जिसका विरोध उसके पति महेश ने किया। जिसको लेकर आरोपी उक्त व्यक्ति रंजिश मानने लगा। महिला का आरोप है कि 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर उसके पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा।
विज्ञापन


जब इसकी भनक पाकर वह व अन्य लोग वहां पहुंचे तो यह लोग चार पहिया गाड़ी से भाग निकले। गंभीर हालत में पहले उन्हें पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया, उसके बाद गंभीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां भी सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ  रेफर किया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि पिहानी अस्पताल में ही पुलिस को उन्हाेंने सभी के नाम बताए, पर पुलिस ने दो नामों को छोड़ दिया और उन्हें रिपोर्ट पढ़कर भी नहीं सुनाई। महिला ने दो अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान पीड़ितों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें