फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन धरने पर महिला की हालत बिगड़ी

Fri, 18 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बहू व चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में बैठे संडीला के बुजुर्ग दंपति का धरना प्रदर्शन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि, इस दिन पत्नी की हालात खराब दिखी। चौथे दिन पीड़ितों ने सांसदों को भी पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने बताया कि न्याय की आस में उनका धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि चल अचल संपत्ति से बेदखल उनका बेटा अनिल व उसकी पत्नी पप्पी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी, पर मार्च 14 में बहू पप्पी बेटे अनिल का साथ छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई।

जिसके बाद 24 जून 14 को कताई मिल के चौकी इंचार्ज अपने सिपाहियों के साथ आए और उसकी पत्नी रामलली को चौकी ले गए और वहां पर कथित बहू के सामने उसकी बेइज्जती की और पप्पी को उसके घर में कर गए। इसके बाद धीरे-धीरे करके घर पर उसी का कब्जा करा दिया और अब बूढ़े पति-पत्नी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि चौथे दिन भी उसने एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को देकर कथित बहू और संबंधित पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराने को दिया है। इस मौके पर उसकी पत्नी रामलली की हालत कुछ खराब दिखी। इस दौरान धरने पर अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें