फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भतीजे के अंतिम संस्कार से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
फोटो-4-दिनेश कुमार सोनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। साली के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर जा रहे अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत हाे गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर पर पुलिस ने सूचना दी। बेटे ने परिजनों समेत आकर शव की पहचान कर ली। शव बुधवार सुबह दलेलनगर आउटर के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन

मूलरूप से बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र के मुहरीकला निवासी दिनेश कुमार सोनी (57) परिवार के साथ लखनऊ के तेलीबाग में रहते थे। वह प्राइवेट कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे। पुत्र प्रतीक के मुताबिक, उनकी मौसी के बेटे अभय सोनी की बीती एक नवंबर को बरेली में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिनेश परिवार समेत बरेली गए थे। मंगलवार को दिनेश अपनी पत्नी पूजा, बेटे प्रतीक और प्रथम के साथ प्रयागराज एक्सप्रेस से वापस लखनऊ जा रहे थे।
प्रतीक ने बताया कि बोगी खाली होने के कारण सब लोग अलग-अलग सीटों पर लेट गए थे। आधीरात के बाद तीन बजे लखनऊ पहुंचने पर दिनेश नहीं मिले। उनकी तलाश परिजन कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार सुबह दिनेश का शव लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दलेलनगर स्टेशन के आउटर पर पड़ा मिला। उनके पास से मिली डायरी में प्रतीक का नंबर दर्ज था। इसी से पुलिस ने प्रतीक को घटना की जानकारी दी। मौके से दिनेश का पर्स और मोबाइल फोन भी मिला है। कोतवाल प्रेेमसागर सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर दिनेश की मौत हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें