फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख ससुर से की शिकायत, डांट पड़ी तो पति ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। पत्नी को किसी युवक से मोबाइल पर बात करते देख पति आहत हो गया। उसने पत्नी की शिकायत अपने ससुर से की। ससुर ने युवक को ही डांट दिया। परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव सोमवार रात जमुनिया गांव से कुछ दूर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

जमुनिया गांव निवासी अंकुल (22) चाट का ठेला लगाते थे। सीतापुर जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी शैलेंद्र की पुत्री रजनी के साथ छह माह पहले अंकुल की शादी हुई थी। पिता सत्यपाल के मुताबिक, सोमवार शाम रजनी किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। अंकुल ने उसे बात करते देख लिया था। अंकुल ने रजनी की शिकायत ससुर से की लेकिन ससुर ने उल्टा अंकुल को ही डांट दिया। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से चले गए। देर शाम वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की।



इस दौरान अंकुल का शव गांव से कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मौके से नमूने जुटाए। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर कोई दूसरी तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें