फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेक्टर मजिस्ट्रेट जांचेंगे मतदेय स्थल की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ खंड के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को परखा जाएगा। मतदेय स्थलों की जांच की सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करते हुए दो दिन के अंदर सत्यापन आख्या निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए जिले में बनाए गए मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच कराई जाएगी ताकि मतदान के समय मतदाताओं को दिक्कतें न हों। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए काम के हिसाब से प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं। वहीं मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को परखने और उनकी सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदेय स्थलों की जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी।

सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदेय केंद्रों के आवंटन के साथ ही तय प्रारूप पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मतदेय केंद्रों पर उपलब्ध सुविधा के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जहां पर कोई कमी आदि मिली तो वहां उसे दुरुस्त कराया जाएगा ताकि मतदान के दिन केंद्र पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।
विज्ञापन



प्रभारी अधिकारी नामित, जिम्मेदारी सौंपी

जिलाधिकारी ने एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को जुटाने के साथ ही काम के अनुसार प्रभारी अधिकारी भी नामित किए हैं। प्रभारी अधिकारियों को काम समय से पूरा किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी। बताया कि मतपत्रों और निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान कार्मिकों की तैनाती और प्रशिक्षण, माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति, डाक मतपत्र, वीडियोग्राफी, कंट्रोल रूम आदि के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं।


एमएलसी चुनाव को सकुशल कराए जाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों से कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं समन्वय से समय से जुटा ली जाएं। मतदेय स्थलों पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, फर्नीचर, प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाएं रहनी चाहिए। -राहुल पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें