फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीट का संकट, लखनऊ मेल, अवध-असम व सद्भावना एक्सप्रेस में बुकिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सीट के लिए जूझना पड़ रहा है। तीन सितंबर की बुकिंग में हरदोई से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की कई श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। इनमें लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं इसके आगे भी बुकिंग सीटों पर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14007 सद्भावना एक्सप्रेस में सीटों का सबसे ज्यादा संकट है। इन तीनों ट्रेनों में तीन सितंबर के लिए एसी की कई श्रेणियों में बुकिंग उपलब्ध ही नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग की स्थिति में 1ए, 2ए, 3ए और 3ई में रिग्रेट यानी आगे बुकिंग बंद दिखाई दे रही है।
वहीं ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत में भी स्लीपर क्लास में वेटिंग 36 है। इसमें 1ए में 2ए में 7, 3ए में 14, 3ई में वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार तीन सितंबर के लिए काशी विश्वनाथ में भी 38 वेटिंग पहुंच चुकी है। इससे सामान्य कोच की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं प्रतिदिन दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में रोजगार, कारोबार, पढ़ाई और अन्य कामकाज के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें