फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गाड़ियां सीज, मचा हड़कंप

Sun, 03 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में प्रयोग होने पर शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से अभियान चलाया गया और कामर्शियल प्रयोग की जा रही 12 गाड़ियों को सीज कर दिया गया। इससे टैक्सी संचालकों में हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात एक निजी गाड़ी का कुछ लोग टैक्सी के रूप में किराये पर ले गए थे।
विज्ञापन


जिसके चालक का बंधक बनाकर बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। जिसको कानपुर में पकड़ा गया था। निजी गाड़ियों के कामर्शियल प्रयोग होने का मामला प्रकाश आने पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को सीओ सिटी रामलाल राय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अस्पताल रोड़ पर चल रहे अनाधिकृत रूप से टैक्सी स्टैंड पर खड़ी निजी गाड़ियों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ना शुरू किया, तो वहां पर कई चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं कई गाड़ी छोड़ कर भाग गए। इस पर पुलिस कर्मियाें ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गाड़ियां लाक होने पर क्रेन मंगाई गई। क्रेन के आते ही जैसे ही गाड़ी को उठाने का प्रयास किया गया, कई चालक वहां पर आ गए। उनको गाड़ी सहित कोतवाली ले जाया गया। कई गाड़ियों के चालक के न आने पर उनको क्रेन से कोतवाली भिजवाया गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि निजी गाड़ियों का कामर्शियल रूप में प्रयोग करने पर 12 गाड़ियों को सीज किया गया है। इस मौके पर देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह, एसएसआई एसके वर्मा, सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें